WELCOME GUEST

ON DARK SIDE Of THE MOON
&
IN BRIGHTNESS OF NIGHT

Saturday, April 28, 2007

apni aazadi par sharminda hoon



तस्वीरों की दुखती रग पर
जब आज हथौड़े चलते है
काली स्याही में डूबे
जब उजले बगुले उड़ते है
हाथों में तीर कमान लिए
फिर भी मैं बुत सा जिंदा हूँ
अपनी आज़ादी पर शर्मिंदा हूँ...



डूबते उठते मझधारो में हम
अब अपने भी साथ नहीं देते
उम्मीदों के तिनके भी
अब कही अवतार नहीं लेते
किनारे भी भंवर बनकर
हमें डुबोने को आतुर है
हाथों में अमर पतवार लिए
फिर भी मैं बुत सा जिंदा हूँ
अपनी आज़ादी परशर्मिंदा हूँ...


भूखों नगों का देश है ये
युवा ही यहाँ की बूढी है
कानो में डाल कपड़े कपास के
अपनों का ही खून ये पीती है
जाती बड़ी यहाँ मानवता से
खून यहाँ पानी से भी सस्ता है
हाथों में अलख मशाल लिए
फिर भी मैं बुत सा जिन्दा हूँ
अपनी आज़ादी पर शर्मिंदा हूँ...


लुटते थे हमें परदेशी भी
तब दिल पर चोट नहीं लगती थी
जिस्म पर पड़े घाव तो
बिन मलहम के भी भरती थी
ठगे जाते अब अपनों से ही हम
दिल के रोज हजारों टुकड़े होते है
बदलेगी ये तस्वीर कब
कुछ उम्मीद बचाए जिंदा हूँ
अपनी आज़ादी पर शर्मिंदा हूँ....

4 comments:

Unknown said...

bahut khoob!!
achha laga padhkar...

Saurav Kumar said...

@ vivek

thank u vivek, aapki virasat ko sambhalne wala koi hona chahiye na kgp me :)
aapki itni unchai tak to nahi pahunch paunga, lekin koshish karta hoon :)

... said...

Bahut sahi Miyan, Bahut hi badhiya......

bahut jyada maarak shakti waali panktiyan hain ye.....

"fir bhi main but sa zinda hoon
apni aazadi par sharminda hoon"

Bahut prabhavi hain..... Elocution mein chhane ki taakat hai inme....

Saurav Kumar said...

maaf kijiyega maine aapko pehchana nahi.

lekin bahut bahut dhanybad 4 appreciation